Haryana हरियाणा: टोहाना में देर शाम तेज आंधी के कारण डांगरा रोड स्थित गीता कॉलोनी में एक मकान में खड़ा नीम का पेड़ गिर गया, जिससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान मालिक रघु ने बताया कि वह अखबार बेचता है। शाम को उसकी मां मूर्ति देवी व भतीजी घर के आंगन में बैठी थीं, तभी अचानक नीम का पेड़ दीवार पर गिर गया। पेड़ के अचानक गिरने से दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई।
रघु ने बताया कि वह अखबार बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता है। इसलिए मेरी सरकार से अपील है कि उसकी आर्थिक मदद की जाए, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। वहीं पार्षद सतीश पुरी ने बताया कि शाम को तेज आंधी के कारण रघु के मकान की दीवार अचानक गिर गई, जिससे परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन आर्थिक नुकसान हुआ है। सरकार को रघु की मदद करनी चाहिए।