हरियाणा: विद्यार्थियों में दाखिले की मची हौड़, जुलाई माह में शुरू होंगे कालेज व विवि में आवेदन
विद्यार्थियों में दाखिले की मची हौड़
कालेज एवं विश्वविद्यालयों में दाखिला पाने और आवेदन प्रक्रिया को जानने की विद्यार्थियों में हौड़ मची है। अभी से विद्यार्थी कालेजों में संपर्क सामने लगे है कि कब तक दाखिले के लिए आवेदन शुरू होंगे। ऐसे में उन विद्यार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि जुलाई के पहले माह तक दाखिले शुरू हो सकते है।
तब तक विद्यार्थी अपनी कागजी कार्रवाई पूरी करवा लें। कुछ कालेज व विश्वविद्यालयाें में नए काेर्स शुरू होने की उम्मीद है। इनकी मांग कालेज प्रशासन ने हायर एजुकेशन विभाग को भेजी है। जल्द ही विद्यार्थियों को नए कोर्स की सुविधा मिल सकती है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से दस दिन पहले ही 12वीं कक्षा का परिणाम किया जा चुका है। इसलिए 12वीं पास विद्यार्थी कालेज व विवि में दाखिले पाने को उत्सुक है। हर विद्यार्थियों की पहली पसंद राजकीय पीजी महाविद्यालय है। वहीं लड़कियों की पहली पसंद राजकीय महिला कालेज है। इन कालेजों में शिक्षा काफी बेहतर है और माहौल भी ठीक है। विद्यार्थी भिन्न-भिन्न संस्थानों में दाखिला लेना चाह रहे हैं।
इच्छुक विद्यार्थियों को इंतजार का जुलाई के पहले सप्ताह में खत्म हो जाएगा। कालेज प्राचार्यों का कहना है कि फिलहाल कालेजों में छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं के चलते दाखिला संबंधित शेड्यूल जारी नहीं किया है। 12वीं कक्षा पास करने वाले 17364 विद्यार्थी है। इनके मुकाबले कालेजों में सीटे पर्याप्त नहीं है। कुछ छात्र गैपइयर वाले भी है।
सभी विद्यार्थी यह दस्तावेज करवा लें पूरे
: कालेज प्राचार्यों का कहना है कि आवेदन शुरू होने तक विद्यार्थी अपने कागजी तैयारी पूरे करवा लें, ताकि उन्हें दाखिले के समय किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। कई बार कागजों की कमी के कारण कई विद्यार्थियों के दाखिले खारिज हो जाते हैं। पिछले साल दाखिले की आनलाइन प्रक्रिया हुई थी। उसमें इस तरह विद्यार्थियों काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
यह दस्तावेज रखें तैयार
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट।
- 12वीं कक्षा की डीएमसी।
- चरित्र प्रमाण-पत्र।
- रिहायशी प्रमाण-पत्र।
- जाति प्रमाण-पत्र।
- परिवार का आय प्रमाण पत्र।
- छात्र का आधार कार्ड।
- बैंक पासबुक।
- गेपईयर सर्टिफिकेट।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट।
- एनसीसी, एनएसएस एवं खेल प्रमाणपत्र।
- मोबाइल नंबर व इमेल आईडी