Haryana हरियाणा: पानीपत के गांव नौल्था में एक साधु की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के इसराना थाना क्षेत्र की है। किसी राहगीर ने खून से लथपथ शव को देखा और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गांव मोहना सिंघाना निवासी बाबा सत्यनाथ के रूप में हुई है। वह पिछले 8 सालों से पीर बाबा की दरगाह पर रह रहा था।
दरगाह नौल्था के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित है। यह बाबा भीख आदि मांगकर अपना गुजारा कर रहा था। इस दरगाह पर नियमित रूप से लोग आते थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते थे। तभी एक राहगीर पीर बाबा के स्थान से गुजरा तो उसकी नजर बाबा के शव पर पड़ी। साधु का शव खून से लथपथ तख्त पर पड़ा था। किसी ने साधु की गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव आधा तख्त पर और आधा नीचे लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम ने भी जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है।