Haryana हरियाणा: पलवल के निकट हथीन क्षेत्र के गांव उटावड़ में स्थित दो भट्टों पर बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों के रहने की सूचना मिलने पर छापेमारी कर कई बांग्लादेशियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। दोनों भट्टों से कुल 60 बांग्लादेशी पकड़े गए। इनमें 20 पुरुष, 22 बच्चे और 18 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस भट्टा मालिकों से भी पूछताछ कर रही है।
डीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि उटावड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार को सूचना मिली कि दो भट्टों पर कुछ बांग्लादेशी रह रहे हैं। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूछताछ की तो उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हिरासत में लिए गए बांग्लादेशियों को पुलिस लाइन ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, दोषी पाए जाने पर भट्टा मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।