नाबालिगों से दुष्कर्म के तीन मामलों में बड़ा फैसला, तीनों दोषियों को 20-20 साल की जेल
फरीदाबाद में तीन दुष्कर्म मामलों का फैसला, साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को 20 साल जेल
फरीदाबाद: नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के तीन अलग-अलग मामलों में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। एडिशनल सेशन जज राकेश कुमार भांकर की अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
तीनों मामले सेक्टर-58, संजय कॉलोनी और पल्ला थाना क्षेत्र से जुड़े हैं। इनमें 14, 15 और 16 वर्ष की किशोरियों के साथ अपराध किए जाने की शिकायतें दर्ज हुई थीं। पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िताओं को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी।
अदालत ने सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया। तीनों मामलों में विशेष लोक अभियोजक सुरेश चौधरी ने पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी की।