गुरुग्राम: गुरुग्राम विश्वविद्यालय के मीडिया स्टडीज विभाग की ओर से आयोजित नेशनल मीडिया डायलॉग 2026 का पांचवां संस्करण शुक्रवार को संपन्न हुआ। सेक्टर-51 परिसर में आयोजित इस राष्ट्रीय संवाद का विषय 'स्ट्रीट्स टू स्क्रीन्स: लॉस्ट सैंक्टिटी एंड सेंसिटिविटी' रहा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट ने कहा कि डिजिटल पत्रकारिता में खबरों की पहुंच और गति बढ़ी है, लेकिन तथ्यात्मकता और संवेदनशीलता बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने युवा पत्रकारों से सनसनी और क्लिकबेट से बचकर जिम्मेदार रिपोर्टिंग करने की अपील की।

विशेष वक्ता प्रो. गोविंद सिंह और तृप्ति श्रीवास्तव ने भी मीडिया की बदलती भूमिका, निष्पक्षता और नैतिकता पर विचार रखे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता और संवेदनशीलता बनाए रखना आज बेहद जरूरी है।

Tags: