Haryana Monsoon: हरियाणा में मानसून फिर से गति पकड़ने लगा है। आज राज्य के 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। कल रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, कल से मानसून फिर सक्रिय होगा और पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य में मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक सामान्य से 17% अधिक बारिश हो चुकी है। 26 जुलाई तक औसतन 179.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 211.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब तक सबसे अधिक 473.3 मिमी बारिश यमुनानगर में दर्ज की गई है।
आपको बता दें कि कल पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी में 50 से 75% और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बारिश हो सकती है|
Tags: