Haryana:GPS के जरिए शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे

Update: 2025-08-30 00:55 GMT
Haryana हरियाणा: गोहाना में पुलिस ने अवैध शराब सप्लाई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गाड़ियाँ किराए पर लेकर उन्हें मॉडिफाई करके चंडीगढ़ से बिहार में शराब सप्लाई करते थे। गौरतलब है कि बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है।
एसीपी राहुल देव ने बताया कि अमन नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी ब्रेज़ा कार आरोपियों ने किराए पर ली थी और उसे वापस नहीं किया। जब वह अपनी दूसरी स्विफ्ट कार से कार लेने पहुँचा, तो आरोपी उसकी कार छीनकर भाग गए। पुलिस ने कार में लगे जीपीएस के ज़रिए आरोपियों का पीछा किया और बहादुरगढ़ के पास उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में मोहित, अमित, अमन, आशीष और एक नाबालिग शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्तौल भी बरामद की। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों पर लूट, स्नैचिंग और मारपीट के कई पुराने मामले भी दर्ज हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News