Haryana: घुघू पहलवान की हत्या, शव कुएं से मिला

Update: 2025-04-04 07:15 GMT
Haryana हरियाणा: झज्जर के गांव मांडोठी में उस समय सनसनी फैल गई जब अवैध संबंधों के शक में राकेश उर्फ ​​घुघू पहलवान की निर्मम हत्या का खुलासा हुआ। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। इस मामले में आसौधा थाना पुलिस ने आरोपी देवेंद्र उर्फ ​​सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में राकेश की हत्या कर दी और उसके गले में पत्थर बांधकर शव को छिपाने की नीयत से कुएं में फेंक दिया।
घुघू पहलवान 27 मार्च से लापता था। परिजनों ने 29 मार्च को पुलिस को उसके लापता होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच शुरू की और शक के आधार पर देवेंद्र उर्फ ​​सोनू को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। वारदात के पीछे मृतक के अपनी भाभी से कथित अवैध संबंधों का शक जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News