Haryana हरियाणा: फतेहाबाद के टोहाना उपमंडल के गांव आकावाली में दुकानदार से लूट का मामला सामने आया है। टोहाना में अपने घर लौट रहे बुजुर्ग दुकानदार पर जमालपुर दमकोरा रोड पर तीन लोगों ने हमला कर दिया और उसका मोबाइल, नकदी व दुकान की चाबियां लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। सदर थाना प्रभारी शादी राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।
टोहाना के रामनगर निवासी इंद्रपाल ने बताया कि वह कई वर्षों से गांव आकावाली में किराना की दुकान चला रहा है। सोमवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर लौट रहा था। जब वह जमालपुर से दमकोरा रोड पर पहुंचा तो सड़क पर खड़े तीन लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसने विरोध भी किया लेकिन आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन, 8500 रुपये की नकदी व दुकान की चाबियां लूट ली
Tags: