Haryana: पिकअप का टायर बदल रहे चचेरे भाईयों को कैंटर ने कुचला, मौत

Update: 2025-06-08 07:05 GMT
Haryana हरियाणा: नेशनल हाईवे-09 पर सड़क हादसे में चचेरे भाईयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव मकड़ौली कलां निवासी नवीन और ऋषिपाल अपनी पिकअप गाड़ी में झींगा बीज लेकर दिल्ली कार्गो एयरपोर्ट से लौट रहे थे। नवीन गाड़ी चला रहा था, जबकि ऋषिपाल भी उसके साथ बैठा था। दूसरी गाड़ी दीपांशु चला रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे नेशनल हाईवे-09 के मदीना टोल प्लाजा से हिसार रोड पर बसाना मोड़ के पास खरकड़ा गांव के पास बाईपास पर दीपांशु की गाड़ी का टायर पंचर हो गया।
इसके चलते दोनों गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी हो गईं और नवीन और दीपांशु पिकअप गाड़ी का टायर बदलने लगे। ऋषिपाल गाड़ी के पास ही खड़ा था। इसी दौरान मदीना टोल प्लाजा की तरफ से तेज रफ्तार कैंटर आया और पिकअप को टक्कर मार दी तथा नवीन और दीपांशु को कुचल दिया। हादसे में नवीन और दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ऋषिपाल ने हादसे की सूचना पुलिस व परिजनों को दी तथा नवीन व दीपांशु को सामान्य अस्पताल महम पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ऋषिपाल के बयान पर कैंटर चालक किशनगढ़ महम निवासी आनंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News