Haryana: खाद से भरे ट्रक से कार की टक्कर, चार लोगों की मौत

Update: 2025-07-28 06:25 GMT
Haryana हरियाणा: हिसार के अग्रोहा के नंगथला गांव के पास सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। नंगथला बस स्टैंड के पास देर रात करीब 2 बजे क्रेटा कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार बरवाला से अग्रोहा जा रही थी। गांव नंगथला में बस स्टैंड के पास दोनों की टक्कर हो गई। ट्रक खाद से भरा हुआ था।
जो अग्रोहा से बरवाला जा रहा था। हादसे में किरोड़ी निवासी राममेहर, राजली निवासी राजू, किरोड़ी निवासी रविंद्र, किरोड़ी निवासी प्रवीण की मौत हो गई। मृतकों के शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिए गए हैं। राजू तीज के दिन अपनी बहन की कोथली देने किरोड़ी गया था। उसके साथ उसके तीन दोस्त भी गए थे। देर रात लौटते समय हादसा हुआ।
Tags:    

Similar News