Haryana हरियाणा: कमालपुर रोड़ान गांव में संपत्ति विवाद को लेकर माता-पिता की हत्या करने वाले बुजुर्ग का शव बरामद नहीं हो पाया है। घटना को 2 सप्ताह बीत चुके हैं और पुलिस अभी भी जांच तक ही सीमित है। शुरुआती जांच में पुलिस ने माना था कि बेटे ने ड्रिल मशीन से माता-पिता की हत्या की है, लेकिन अब पड़ोस के एक घर की छत से तलवार और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस अभी तक आरोपी बेटे हिम्मत से घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं जुटा पाई है। यही वजह है कि 7 दिन की रिमांड के बाद अब पूछताछ के लिए 4 दिन का और रिमांड लिया गया है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने घर में बुजुर्ग दंपती को गायब पाया। शिकायत के बाद इंद्री थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला कि 14 मार्च को पानीपत के डाहर और बिंझौल पुल के पास नहर में एक महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी। 16 मार्च को परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने शव की पहचान बाला देवी के रूप में की।
पोस्टमार्टम के बाद गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन महेंद्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे हिम्मत को 18 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था और पूछताछ में माता-पिता की हत्या का राज खुला और इसके पीछे की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताई गई। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी हिम्मत से नए खुलासे होने की उम्मीद है।
Tags: