Haryana Board Result: इस दिन घोषित होगा बोर्ड का रिजल्ट, चेकिंग में किया गया ये बड़ा बदलाव
Haryana Board Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 15 मई तक जारी होने की उम्मीद है। इधर, शिक्षा बोर्ड 2 अप्रैल से कॉपियों की मार्किंग भी शुरू कर देगा। इस बार कॉपियों की ऑनलाइन मार्किंग नहीं होगी, सारी चेकिंग मैनुअली होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। केवल रद्द की गई परीक्षाएं 27 मार्च को दोबारा आयोजित की जाएंगी। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 29 मार्च को समाप्त होंगी। बोर्ड परीक्षा के बाद अब बोर्ड ने परिणाम के लिए कमर कस ली है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) पवन कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं पर मार्किंग की प्रक्रिया चल रही है। ड्यूटी लगा दी गई है और मार्किंग सेंटर बना दिए गए हैं।
2 अप्रैल से मार्किंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मार्किंग प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। ऑनलाइन मार्किंग का विकल्प नहीं दिया गया है। पूरी मार्किंग फिजिकल फॉर्म में होगी। सेंटर पर ऑब्जर्वर भी रहेंगे। उन्होंने बताया कि रिजल्ट के लिए परीक्षा से 45 दिन का समय लिया जाता है। अभी तक शिक्षा बोर्ड डेढ़ महीने में रिजल्ट घोषित करता रहा है। 15 मई तक रिजल्ट घोषित करने का प्रयास रहेगा। बता दें कि हरियाणा में 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी और 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को शुरू हुई थीं। 10वीं की परीक्षा 19 मार्च को समाप्त हो चुकी है। जबकि 12वीं की अंतिम परीक्षा 29 मार्च को होगी।
परीक्षाएं केंद्रों पर दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक (3 घंटे) आयोजित की जाती हैं। सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर से कुल 5 लाख 16 हजार 787 (475620 नियमित और 41167 दूरस्थ) परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। जिनमें से 2 लाख 72 हजार 421 लड़के और 2 लाख 44 हजार 366 लड़कियां हैं। शैक्षणिक परीक्षा में 10वीं के 277460 और 12वीं के 198160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ओपन स्कूल परीक्षा में कक्षा 10वीं के 15935 तथा कक्षा 12वीं के 25232 विद्यार्थी शामिल हुए।