Haryana: वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसा

Update: 2025-03-08 00:50 GMT
Haryana हरियाणा: भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान आज हरियाणा के पंचकूला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। जानकारी के मुताबिक लड़ाकू विमान के पायलट ने पैराशूट के जरिए सुरक्षित उतरकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। घटना की जांच चल रही है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह लड़ाकू विमान पंचकूला के पहाड़ी इलाके मोरनी के बलदवाला गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के वक्त लड़ाकू विमान का पायलट पैराशूट के जरिए सुरक्षित बचने में कामयाब रहा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
Tags:    

Similar News