
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर में मां को गाली देने का आरोप लगाकर जानलेवा हमला हो गया है। यह हमला भतीजे ने चाकू से अपने चाचा पर किया है। इस घटना में चाचा को कंधे और कलाई में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह जेल रोड साईं नगर में रहता है। 6 मार्च को रात 8 बजे वो काम करके घर आया था।
उसने अपनी पत्नी को गर्म पानी नहीं करने की बात पर गाली-गलौज किया। तभी उसके छोटे भाई की पत्नी को लगा कि वह उसे गाली दे रहा है। उसने अपने 15 साल के नाबालिग बेटे को बता दिया। जिसके बाद नाबालिग ने गुस्से में आकर चाकू से उसपर हमला कर दिया। नाबालिग का कहना था कि उसकी मां को क्यों गाली दे रहा है। चाकू पीड़ित के कंधे और कलाई पर वार किया गया। इसके बाद वह बुरी तरह जख्मी हो गया और उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में गंज पुलिस ने नाबालिग को सुधार केंद्र भेज दिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





