Gurgaon गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर 102 में स्थित झुग्गियों में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि इसने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की खबर मिलते ही वहां रहने वाले लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. अधिकारियों ने बताया कि आग अभी भी धधक रही है. यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई. करीब आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची|
कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग अभी भी धधक रही है. उसके बाद ही जांच की जाएगी कि कोई जनहानि हुई है या नहीं. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. झुग्गियों में रखा लोगों का सामान भी आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है|