हरियाणा में 10वीं और 12वीं के छात्रों को जल्द पढ़ाई के लिए नि:शुल्क बांटे जाएंगे टैबलेट

छात्रों को जल्द पढ़ाई के लिए नि:शुल्क बांटे जाएंगे टैबलेट

Update: 2022-04-25 15:26 GMT
चंडीगढ़ : हरियाणा में 10वीं और 12वीं के छात्रों को जल्द ही उनकी पढ़ाई के लिए नि:शुल्क टैबलेट बांटे जाएंगे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी पुष्टि की है। राज्य सरकार छात्रों को टैबलेट के साथ-साथ मुफ्त इंटरनेट डेटा मुहैया कराएगी। हरियाणा सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को टैबलेट देने का फैसला किया है।
हरियाणा सरकार ने कहा है कि टैबलेट बांटने के लिए एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है. 5 लाख छात्रों को टैबलेट बांटे जाएंगे और ये टैबलेट 5 मई को हर जिला स्तर पर बांटे जाएंगे.
Tags:    

Similar News