हरियाणा में NIA की बड़ी रेड़, टेरर फंडिंग से जुड़ा है मामला

Update: 2023-02-21 16:28 GMT

NIA Raid: हरियाणा में राष्ट्रीय जांच एंजेसी  की पांच अलग-अलग टीमों ने मंगलवार की सुबह पांच राज्यों में 70 जगहों पर छापेमारी की। राष्ट्रीय जांच एंजेसी (NIA) की ओर से ये छापेमारी हरियाणा (Haryana) दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), पंजाब (Pujab) और राजस्थान (Rajastahn) के अलग- अलग जिलों में चल रही है। हरियाणा के नारनौल में गैंगस्टर चिकू, गुरुग्राम में कौशल चौधरी के यहां भी NIA की रेड चल रही है। इससे पहले भी कालांवाली में जग्गा सिंह और डबवाली में चौटाला में छोटू भाट के निवास पर रेड पड़ चुकी है।

पांच टीमों ने मारी रेड (NIA Raid)

एनआईए की पांच टीमों ने आज सुबह अलग-अलग जगह रेड की है। यमुनानगर की महावीर कॉलोनी में आज सुबह से ही एनआईए की रेड चल रही है। भारी संख्या में पुलिस बल कॉलोनी में तन्नु मन्नु के घर पर पहुंचा। रेड सुबह 5 बजे की गई। रेड मारने आयी एनआईए टीम की में भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घर की महिलाओं से भी पूछताछ जारी है। डीएसपी प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि एनआईए व यमुनानगर पुलिस द्वारा मिलकर सुबह 5 बजे से तन्नु मन्नु के घर पर जांच की जा रही है। फिलहाल जांच चल रही है। जो भी संदिग्ध सामग्री या अन्य दस्तावेज मिलेंगे उस बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।

 कई बार हो चुकी है NIA की कार्रवाही

सिंगर सिद्धू मुसेवाला के हत्याकांड में शामिल लॉरेंस बिश्नोई लंबे वक्त से जेल में बंद है। कई महीने से वो अलग-अलग राज्यों की पुलिस के पास प्रोडक्शन वारंट पर है। लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना और बंबीहा समूह सहित उत्तर भारत में तमाम सक्रिय गैंगस्टर्स के ठिकानों पर पिछले 6 महीने में एनआईए ने कई बार कार्रवाई कर चुकी है। पहली बार कार्रवाही सितंबर 2022 में शुरु हुई थी जो अब तक जारी है। बता दें कि पिछली बार एनआईए ने जग्गा के घर पर रेड की थी। तब उसके घर से एनआईए ने 127 कारतूस और राइफल बरामद की थी।

Tags:    

Similar News