धमतरी। धमतरी जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक महानदी मुख्य नहर में युवक की लाश मिली है. बताया जा रहा कि कोंडागांव से पिकनिक मनाने दो युवती और दो युवक आये थे. मृतक की पहचान भावेश देवांगन के रुप में की गई है. रुद्री पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है. वही दो युवकों को हिरासत में लिया गया है. और लगातार पूछताछ जारी है. फ़िलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Tags: