तहसील दफ्तर में रिटायर्ड शिक्षक की संदिग्ध मौत

Update: 2026-05-18 12:23 GMT

रायगढ़। जिले में तहसील कार्यालय पहुंचे एक रिटायर्ड शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे जमीन संबंधी काम के लिए तहसील कार्यालय आए थे। घटना के बाद अधिकारियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के उच्चभिट्टी निवासी जवाहर लाल चौधरी (71) रिटायर्ड शिक्षक थे। सोमवार को वे अपने जमीन संबंधी कार्य के सिलसिले में रायगढ़ तहसील कार्यालय पहुंचे हुए थे। रजिस्ट्री ऑफिस के पास से गुजरते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की। वहीं सूचना मिलने पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने तत्काल अपने वाहन से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। जवाहर लाल चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Tags:    

Similar News