छत्तीसगढ़

ससुराल छोड़ मायके में बैठ गई है पत्नी, पति ने लगाई फांसी

Nilmani Pal
18 May 2026 5:51 PM IST
ससुराल छोड़ मायके में बैठ गई है पत्नी, पति ने लगाई फांसी
x

कोरबा। युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से लटकता मिला। विवाद के बाद पत्नी मायके में रह रही थी। घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के कोरई बस्तीपारा की है।

मृतक की पहचान किशन कुमार (30) के रूप में हुई है, जो कि मजदूरी करता था। सोमवार सुबह जब किशन काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो घरवालों ने अंदर जाकर देखा। वह पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था।

इसके बाद फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही घरवालों के बयान दर्ज किए। किशन कुमार शादीशुदा था और उसकी शादी को तीन साल हो चुके थे। पत्नी से विवाद के कारण वह मायके में रह रही थी। किशन रोजी-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।


Next Story