राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चिखली चौकी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक ठाकुर (25 वर्ष), पिता पवन किशोर ठाकुर, निवासी स्टेशनपारा, बूढ़ी माई मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 12, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था। मामले में चिखली चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक नग बटनदार चाकू भी जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके विरुद्ध हत्या एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधियां कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती हैं। चिखली चौकी पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से हथियार जब्त किया।
Tags: