Baloda Bazar. बलौदाबाजार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गुरुवार को जिला अस्पताल बलौदाबाजार और सिविल अस्पताल भाटापारा में रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में 94 यूनिट रक्त की प्राप्ति दानदाताओं से हुई है। इसमें 51 यूनिट भाटापारा और 43 यूनिट बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया गया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जिला अस्पताल बलौदाबाजार मे आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने रक्तदान कर रहे युवाओं को गुलाब फूल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया औऱ जनकल्याण के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जीवन बचाया जा सकता है इसीलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। रक्तदान शिविर मे जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल एवं उपाध्यक्ष पवन सहु ने जिला अस्पताल में स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रोत्साहित किया। उक्त रक्त का उपयोग दुर्घटना में घायलों, सिकल सेल और प्रसव जैसी आवश्यक चिकित्सा जरूरतों में किया जाएगा। अशोक जैन,पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ,पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा,जनपद अध्यक्ष सुलोचना यदु, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,जिला अध्यक्ष आनंद यादव,प्रणम्य पाण्डेय,सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी,सिविल सर्जन डॉ अशोक वर्मा उपस्थित रहे।