छत्तीसगढ़
PM मोदी के जन्मदिन पर रायपुर में जला 10 लाख आशीर्वाद का दीया
Shantanu Roy
17 Sept 2026 5:33 PM IST

x
देखें VIDEO...
Raipur. रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें करीब 10 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में किया जाएगा। महादेवघाट के आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए है। इस दौरान करीब 1 लाख 25 हजार दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा।
धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी जलेंगे दीप
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को भी दीपों से सजाया जाएगा। रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100, ताला में 1100 और मल्हार में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा जिले के चार विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे 17 सितंबर की शाम अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सेवा का संकल्प लें।
शहर के प्रमुख स्थानों पर होंगे दीप कार्यक्रम
रायपुर शहर में अलग-अलग स्थानों पर दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तेलीबांधा तालाब, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, शारदा चौक, एमजी रोड, गुरुनानक चौक, फूल चौक, तात्यापारा, आजाद चौक, कटोरा तालाब गार्डन, महादेव घाट, बूढ़ातालाब सहित कई स्थानों पर दीप प्रज्वलन होगा। तेलीबांधा तालाब पर आयोजित मुख्य दीप उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे।
Delete Edit








सेवा कार्यों से होगी अभियान की शुरुआत
सेवा संकल्प अभियान के तहत केवल दीप उत्सव ही नहीं, बल्कि कई सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह 7 बजे रायपुर शहर के 70 वार्डों में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, माल्यार्पण और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों और माना नगर पंचायत के 15 वार्डों में भी स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा।
रक्तदान और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
अभियान के तहत रायपुर में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से जयस्तंभ चौक पर युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा तेलीबांधा तालाब में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, मेकाहारा आंबेडकर अस्पताल में फल वितरण, DKS अस्पताल में भंडारा कार्यक्रम और बीरगांव बुधवारी बाजार क्षेत्र में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शाम 5 बजे से शुरू होगा ‘आशीर्वाद का दीया’
विशेष कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे से विभिन्न मोर्चों और संगठनों द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा अपने-अपने क्षेत्रों में दीप कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके अलावा रायपुर के सभी 1479 बूथों पर भी दीप कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है।
भव्य दीप उत्सव और महाआरती
शाम 7 बजे तेलीबांधा तालाब, मरीन ड्राइव और कैनाल रोड क्षेत्र में भव्य दीप उत्सव आयोजित होगा। वहीं बंगाली मंदिर टाटीबंध मंडल में विराट दीपों के साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा। भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा भावना को आगे बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के जिला संयोजक अकबर अली सहित सेवा संकल्प अभियान टोली के सदस्य जितेंद्र थुरंधर, श्रद्धा मिश्रा, अर्पित सूर्यवंशी, कृतिका जैन और गोपी साह आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
Tagsसेवा संकल्प अभियानआशीर्वाद का दीयादीप उत्सवरायपुर कार्यक्रमरायपुर समाचारछत्तीसगढ़ खबरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिनविष्णुदेव सायदीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के आशीर्वाद का दीयाSeva Sankalp AbhiyanLamp of BlessingsFestival of LightsRaipur eventRaipur newsChhattisgarh newsPrime Minister Narendra Modi's birthdayVishnu Deo Sailamp-lighting ceremonyPM Modi's 'Lamp of Blessings'
Next Story





