छत्तीसगढ़

बिलासपुर कोर्ट परिसर में दो वकील के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने क्या बताया?

jantaserishta.com
17 Sept 2026 11:52 AM IST
बिलासपुर कोर्ट परिसर में दो वकील के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने क्या बताया?
x
छत्तीसगढ़.

बिलासपुर: बिलासपुर के जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो वकीलों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कोर्ट परिसर में तैनात आरक्षक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

आरोप है कि बलौदाबाजार अग्निकांड मामले में शामिल रहे एक वकील ने विवाद के दौरान मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वकीलों को थाने ले गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
टीआई किशोर केंवट ने बताया कि वकील ओम प्रकाश बंजारे और मुकेश बंजारे बुधवार को जिला कोर्ट में मौजूद थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगे।
न्यायालय परिसर में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने विवाद की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों अधिवक्ताओं को थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, अधिवक्ता ओम प्रकाश बंजारे का नाम बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड मामले में सामने आया था। अग्निकांड के बाद प्रशासन की कार्रवाई के तहत उन्हें जिला बदर किया गया है। इसके बावजूद बुधवार को वे बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में मौजूद थे। यहां उनका अधिवक्ता मुकेश बंजारे से विवाद हो गया।
टीआई किशोर केंवट ने बताया कि दोनों अधिवक्ता पहले भीम आर्मी से जुड़े रहे हैं। दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर रंजिश होने की जानकारी मिली है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story