30 लाख की चोरी को रायपुर पुलिस ने लिखा 5 लाख, आरोप - चोरों तक पहुंची भी लेकिन गिरफ्तारी नहीं
रायपुर। 19 अगस्त को सत्यम विहार में चोरी की वारदात हुई थी, जिसकी शिकायत रिटायर्ड कमर्चारी रतन लाल नाग ने DD नगर थाने में दर्ज करवायी थी, पीड़ित परिवार ने 30 लाख का सामान चोरी होना बताया, लेकिन DD नगर थाने के प्रभारी ने अपने हिसाब से 5 लाख की चोरी होना FIR रिपोर्ट में लिख दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 4 महीना बीत जाने के बाद भी इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि अगस्त महीने में हुई बाकि चोरी की वारदातों का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
आज पीड़ित परिवार जनता से रिश्ता दफ्तर पहुंचे और चोरी का CCTV फुटेज दिखाया जिसमे चोर साफ़ साफ़ नजर आ रहा है, पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरों के बारे में पुलिस को सूचना मिल चुकी है, लोकेशन भी ट्रेस कर लिए है, तेलीबांधा क्षेत्र के देवार पारा के शातिरों का हाथ होना भी बताया जा रहा है, अब इतनी जानकारी पुलिस के पास होने के बावजूद चोरों को गिरफ्तार ना करना कार्रवाई पर सवाल उठ रहा है।
कहीं माल खपाने के चक्कर में तो नहीं पुलिस
पीड़ित परिवार ने शंका जाहिर की है कि चोरों के साथ पुलिस वाले मिली भगत कर चोरी के आंकड़े को गलत बता रहे है। जिंदगी भर की कमाई चोरों द्वारा पार किए जाने से पीड़ित परिवार बेहद परेशान है, इसकी शिकायत अब एसएसपी से की गई है, लेकिन वहां से भी मामले में कोई असर नहीं दिख रहा है।
चोरी हुई सामग्री
परिवार के मुताबिक पुश्तैनी जेवरात, कुछ बनवाये गए जेवरात, विवाह में भेंट दिए हुए जेवरात कुल सोना 32 तोला 2 किलो चांदी के जेवरात और 60,000 रुपये घर से चोरों ने पार कर लिए है।