सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिभावान सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

छग

Update: 2025-07-12 17:45 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में आज आर्य समाज द्वारा आयोजित ‘प्रतिभावान सम्मान समारोह’ में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शिरकत करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में आर्य समाज के योगदान को अनुकरणीय बताया और आर्य समाज परिवार को इस प्रेरणादायक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। सांसद अग्रवाल ने अपने संबोधन में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती को स्मरण करते हुए कहा कि, “महर्षि दयानंद
सरस्वती
जी का उद्देश्य भारतीय समाज में धार्मिक और सामाजिक सुधार लाना था, जिसे आज भी आर्य समाज पूरी निष्ठा से निभा रहा है।
शिक्षा और संस्कारों को समाज की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।” उन्होंने यह भी कहा कि आर्य समाज के कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और बदलाव लाते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अग्रसर करने में सहायक हैं। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण, आर्य समाज के पदाधिकारीगण और सम्मानित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अंत में कहा कि “समाज को शिक्षित करना सबसे बड़ा सेवा कार्य है। आर्य समाज जिस तरह से शिक्षा, नैतिकता और संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।”
Tags:    

Similar News