
x
छग
Sukma. सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ एक और बड़ी सफलता सामने आई है। यहां शुक्रवार को कुल ₹1.18 करोड़ के इनामी 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों में कई गंभीर वारदातों में शामिल सक्रिय कैडर भी शामिल हैं। इस मौके पर उपस्थित पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस सकारात्मक परिवर्तन को केंद्र और राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, नीति और सुरक्षा बलों के साहस का परिणाम बताया। उन्होंने कहा “यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, गृहमंत्री अमित शाह की कठोर लेकिन कारगर नीतियों, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और हमारे बहादुर सुरक्षाबलों के अथक प्रयासों का नतीजा है।”
नक्सलवाद से विकास की ओर बढ़ रहा है बस्तर...
— Bhawna Bohra (@BhawnaBohrabjp) July 12, 2025
आज सुकमा में ₹1.18 करोड़ के इनामी 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया।
यह परिवर्तन मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता, मा.गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की दृढ़ नीति, मा.मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/nVql9Zcbst
विधायक बोहरा ने सभी आत्मसमर्पित माओवादियों का स्वागत करते हुए उन्हें नया जीवन शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के भविष्य के लिए नई आशा है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार और केंद्र की संयुक्त रणनीति के तहत आत्मसमर्पण की दर में तेजी आई है। सरकार माओवादियों को पुनर्वास, रोजगार और शिक्षा जैसी योजनाओं के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों में जुटी है। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों की भूमिका की भी सराहना की गई, जिन्होंने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण तैयार किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





