छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पहचान
Shantanu Roy
12 July 2025 11:09 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर पूरे देश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के राष्ट्रीय परिणामों में राज्य के 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने साझा की।
इन निकायों को मिलेगा बड़ा सम्मान
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नगर निगम बिलासपुर, नगर पालिका कुम्हारी, और नगर पंचायत बिल्हा को 'राष्ट्रपति पुरस्कार' से नवाजा जाएगा। वहीं, रायपुर नगर निगम को 'मंत्रालय पुरस्कार' प्रदान किया जाएगा। नगर निगम अंबिकापुर, नगर पंचायत पाटन, और नगर पंचायत बिश्रामपुर को सुपर स्वच्छता लीग 2024 में स्थान मिला है।
'स्वच्छ भारत' अभियान की सफलता का प्रमाण
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान और जनता की जागरूकता का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा- "यह सम्मान प्रदेश के सफाई मित्रों, नगरीय प्रशासन और नागरिकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं।"
स्वच्छता में छत्तीसगढ़ की पहचान मजबूत
स्वच्छता रैंकिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा छत्तीसगढ़ अब ‘स्वच्छता में अग्रणी राज्य’ के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। यह उपलब्धि न केवल राज्य के स्वच्छता मॉडल को मजबूती प्रदान करती है, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





