छत्तीसगढ़

पत्रकार व कैमरामैन के साथ मारपीट और कैमरे को तोड़ा, SSP से की शिकायत

Shantanu Roy
12 July 2025 10:34 PM IST
पत्रकार व कैमरामैन के साथ मारपीट और कैमरे को तोड़ा, SSP से की शिकायत
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की दादागिरी एक बार फिर सामने आई है। इस बार मामला भावना नगर का है, जहां एक स्थानीय पत्रकार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित पत्रकार राघवेंद्र पांडेय ने खम्हारडीह थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, घटना भावना नगर क्षेत्र की है जहां पत्रकार किसी व्यक्तिगत या समाचार संबंधी कार्य से मौजूद था।

इसी दौरान बजरंग दल से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। बताया जा रहा है कि विवाद का कारण किसी खबर या मतभेद को लेकर हुई बहस थी, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठी। पीड़ित पत्रकार ने खम्हारडीह थाने में पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम से जुड़े लोगों की सीसीटीवी फुटेज व गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं।

पत्रकार राघवेंद्र पांडेय और कैमरामैन प्रथम गुप्ता के साथ मारपीट और कैमरे तोड़ने की घटना को लेकर अखबार की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत पत्र में पत्रकारों पर हमला करने, कैमरा तोड़ने और रिपोर्टिंग में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, दिनांक 11 जुलाई 2025 की शाम को पत्रकार राघवेंद्र पांडेय और प्रथम गुप्ता भावना नगर खम्हारडीह थाना इलाके में दो परिवारों के बीच हुए विवाद को रिपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान, पत्रकार जब पीड़ित पक्ष से बातचीत कर रहे थे, उसी समय संजय साहू के नेतृत्व में एक गुंडा तत्वों का समूह मौके पर पहुंचा और पत्रकारों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, हमलावरों ने पत्रकारों का कैमरा भी तोड़ दिया और उसे पास के नाले में फेंक दिया, जिससे कैमरे को पूरी तरह क्षति पहुंची। इस घटना से संबंधित शिकायत पत्रकार राघवेंद्र पांडेय ने भावना नगर थाना खम्हारडीह में दर्ज कराई है। इस मामलें को लेकर रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, महासचिव वैभव पांडेय सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने SSP से शिकायत दर्ज कराया है।
Next Story
null