रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर 2026, मंगलवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, वे ऑर्टेमिस शांति हॉस्पिटल और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। दोपहर 2:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 3:05 बजे पंडरी स्थित ऑर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे से 4:20 बजे तक ऑर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:25 बजे अस्पताल से रवाना होकर 4:50 बजे नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री शाम 4:55 बजे से 5:10 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 5:15 बजे पीपल वन से रवाना होकर 5:20 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 5:25 बजे से 5:55 बजे तक राज्योत्सव मैदान में आरक्षित समय के बाद शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह में शामिल होंगे।समारोह के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे राज्योत्सव मैदान से रवाना होंगे और 8:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात 8:30 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 8:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा कार्यक्रम स्वास्थ्य सुविधाओं, सार्वजनिक विकास कार्यों और राज्योत्सव के समापन समारोह के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।