DEMO PIC 

महासमुंद। नगर के वार्ड-30 में करंट लगने की वजह से नानी के साथ उनकी नतनीन की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुटी गई है.जानकारी के अनुसार, उकिया बाई नेताम (45 वर्ष) सुखाने के लिए तार में कपड़ा डाल रही थी. वहीं से गए मीटर का तार कटा हुआ था, जिसकी चपेट में वह आ गई. नानी को तड़पते देख नतनीन 24 वर्षीय रीता बघेल बचाने पहुंची और वह भी करंट की चपेट में आ गई.


Tags: