रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुरुवार, 5 नवंबर 2026 का दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जशपुर जिले के ग्राम बगिया से रायपुर पहुंचेंगे। राजधानी में वे प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा कार्यशाला सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम बगिया के निजी निवास से रवाना होंगे। सुबह 10:45 बजे वे बगिया हेलीपैड पहुंचेंगे और 10:50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:25 बजे बोरियाकला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे।



 


यहां मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा कार्यशाला में शामिल होंगे। कार्यशाला समाप्त होने के बाद वे प्रदेश भाजपा कार्यालय से रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे निवास से रवाना होंगे और 2:30 बजे रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे दोपहर 3:30 बजे अगले कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के भिलाई-3 के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4:45 बजे भिलाई-3 पहुंचेंगे। शाम 4:55 बजे मुख्यमंत्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, भिलाई-3 पहुंचेंगे। यहां शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
Tags: