फर्जी दस्तावेजों के सहारे 3 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2025-04-18 16:36 GMT
Raipur. रायपुर। रायपुर और कुरूद क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए कृषि भूमि बेचने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों लिक्यन वाल्टर और मुकेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला प्रार्थी अनावरूल हसन पिता मोहम्मद सरदार खान निवासी शारदा चौक, रायपुर की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी लिक्यन वाल्टर और उसके साथी समारू राम वर्मा ने ग्राम खपरी स्थित खसरा नंबर 269 से 275 और 762 से 768 कुल रकबा 2.09 हेक्टेयर कृषि भूमि का फर्जी विक्रय इकरारनामा तैयार कर, आम मुख्तियारनामा के माध्यम से प्रार्थी से तीन लाख रुपये ऐंठ लिए।

पुलिस विवेचना के दौरान आरोपी लिक्यन वाल्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने खुलासा किया कि यह धोखाधड़ी उसने अपने साथी मुकेश साहू के साथ मिलकर रची थी। दोनों ने मिलकर फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार की और असली भूमि स्वामी समारू राम वर्मा के नाम पर समारू राम ढीमर को खड़ा कर विक्रय इकरारनामा बनवाया। इसके बाद अनावरूल हसन से तीन लाख रुपये की ठगी की और आपस में राशि बांट ली। पुलिस ने आरोपी मुकेश साहू पिता उत्तरा कुमार साहू, निवासी मुरा चौकी बिरेझर थाना कुरूद को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना कुरूद के सउनि. कमीलचंद सोरी, आरक्षक गोपाल चंद्राकर, डेनेश्वर टंडन, महेश साहू और सायबर प्रभारी सउनि. प्रदीप सिंह, प्रआर. विजय पति और आरक्षक महेंद्र सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags:    

Similar News