छत्तीसगढ़

CG BREAKING: CGPSC भर्ती घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर छापेमारी, दस्तावेज जब्त

Shantanu Roy
18 April 2025 9:30 PM IST
CG BREAKING: CGPSC भर्ती घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर छापेमारी, दस्तावेज जब्त
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाला मामले में CBI ने गुरुवार को पांच ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी. इस मामले की जांच को लेकर सीबीआई ने बयान जारी किया है. सीबीआई के मुताबिक, रायपुर में तीन और महासमुंद में दो कुल पांच स्थानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं. यह कार्रवाई उन पांच संदिग्धों के खिलाफ की गई है, जिनमें दलाल, पेपर सॉल्वर और अन्य शामिल हैं. यह मामला 2020 से 2022 के बीच डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे वरिष्ठ पदों की भर्ती में गड़बड़ी से जुड़ा है।


यह मामला छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने दर्ज किया था, जिसमें पहले स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज मामलों को अपने हाथ में लिया. इन मामलों में वर्ष 2020 से 2022 के बीच परीक्षा/साक्षात्कार के दौरान योग्यता के बजाय अन्य आधारों पर करीबी रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पदों पर चयनित किए जाने के आरोप शामिल हैं. सीबीआई ने इस मामले में 18 नवंबर 2024 को तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड रायपुर के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था।
Tagsछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोगसीजीपीएससीभर्ती घोटालासीबीआई छापेमारीरायपुर खबरमहासमुंद छापेमारीडिप्टी कलेक्टर भर्तीडीएसपी भर्तीफर्जी चयनपरीक्षा घोटालाटामन सिंह सोनवानीश्रवण कुमार गोयलसरकारी नौकरी घोटालासीबीआई जांचChhattisgarh Public Service CommissionCGPSCrecruitment scamCBI raidRaipur newsMahasamund raidDeputy Collector RecruitmentDSP Recruitmentfake selectionexam scamTaman Singh SonwaniShravan Kumar Goyalgovernment job scamCBI investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story