भारत
बंगलुरू में बारिश से टॉस में देरी, चहल और मैक्सवेल की स्पिन जोड़ी बनी बड़ी चुनौती
Shantanu Roy
18 April 2025 8:01 PM IST

x
बड़ी खबर
Bangalore. बंगलुरू। आईपीएल के इस रोमांचक सीजन में एक बार फिर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट लेकर फॉर्म में लौटे युजवेंद्र चहल का सामना अब किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रह गया है। चहल अपनी जादुई गेंदों के बजाय लेंथ और सटीक लाइन के मास्टर माने जाते हैं। ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदबाजी कर वह बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का लालच देते हैं, जिससे अकसर सीमा रेखा के पास कैच हो जाते हैं। वहीं, बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप रहने के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल का अंतिम एकादश में खेलना तय माना जा रहा है। मैक्सवेल भी स्पिन में बड़े टर्न के बजाय नियंत्रण पर ज्यादा भरोसा करते हैं और उनकी गेंदबाजी भी विरोधी टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।
Toss in Bengaluru has been delayed due to rain 🌧
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2025
Stay tuned for further updates #TATAIPL | #RCBvPBKS pic.twitter.com/S2b3uu9ILC
इस बीच, बंगलुरू में लगातार हो रही बारिश के कारण आरसीबी और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले के टॉस में देरी हो गई है। मैदान पर अब भी कवर्स बिछे हुए हैं और बारिश थमने का इंतजार किया जा रहा है। आरसीबी के बल्लेबाजों के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा क्योंकि हाल ही में गुजरात टाइटंस के आर साई किशोर और दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव व विपराज निगम के सामने उन्हें धीमी पिच पर संघर्ष करना पड़ा था। अब चहल और मैक्सवेल उनकी इसी कमजोरी को भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे।
दिलचस्प बात यह भी है कि चहल और मैक्सवेल दोनों ही कभी आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं और बंगलुरू की पिच तथा परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित हैं। आरसीबी की ओर से क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा जैसे स्पिनर भी अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं। वहीं, पंजाब के पास अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन जैसे उम्दा तेज गेंदबाज मौजूद हैं, हालांकि अनुभव के लिहाज से वे जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के सामने हल्के नजर आते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बारिश के बाद मैदान पर उतरने वाली टीमें परिस्थितियों का कैसे फायदा उठाती हैं और कौन सी टीम स्पिन के इस खेल में बाज़ी मारती है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





