रायपुर से सटे गांव में भारी विवाद के बाद मारपीट, 3 लोग घायल

Update: 2023-04-16 06:24 GMT

रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां मामूली बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में तीन लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला तिल्दा थाना के ग्राम खमरिया का है। यहां पानी टंकी बना रहे कर्मियों और ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में 3 लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा गया है।


Tags:    

Similar News

-->