पंचमुखी महादेव का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने किया शेयर

Update: 2024-08-19 03:38 GMT

रायपुर raipur news। पंचमुखी महादेव का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया है। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, पवित्र सावन मास के पांचवें सोमवार, अंतिम दिवस पर आइए दर्शन करते हैं रायपुर जिले के सरोना में स्थित पंचमुखी महादेव के…पंचमुखी महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। Video of Panchmukhi Mahadev

यह मंदिर दो तालाबों के बीच में बना हुआ है। दोनों तालाब इस मंदिर की खूबसूरती बढ़ाते हैं। बताया जाता है कि इस मंदिर के नीचे से तालाब का पानी बहता है। लोग इसे कछुआ वाले शिव मंदिर के नाम से भी जानते हैं। दोनों तालाब में 100 साल से अधिक उम्र के दो कछुओं समेत कई कछुए रहते हैं, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु घंटों तालाब के किनारे खड़े रहते हैं।

इस मंदिर गर्भगृह में पंचमुखी शिवलिंग के साथ महादेव, पार्वती और भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा है, जिसमें महादेव ने अपनी गोद में भगवान गणेश को लिए हुए हैं। हंस पर सवार ब्रम्हा की मूर्ति स्थापित है। यहां विष्णु की प्रतिमा गरूढ़ के साथ विद्यमान है। गणेश और पार्वती भी विराजे हैं। द्वार रक्षक कीर्तिमुख है। पांच मुख वाले शिव भी विराजमान हैं। मान्यता है कि शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। हर साल सावन और महाशिवरात्रि पर यहां विशेष पूजा की जाती है। सन 1838 ईसवीं में इस मंदिर का निर्माण हुआ था। मंदिर की देखरेख ठाकुर परिवार करता है।


Tags:    

Similar News

-->