छत्तीसगढ़: युवक और युवती की लाश मिलने से गांव में मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर
BREAKING
फाइल फोटो
छत्तीसगढ़। कोरबा जिले के रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गोढ़ी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां एक युवक और युवती की लाश मिली. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी. इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही रामपुर चौकी पुलिस और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए हैं. और शव को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश कर रही है. घटनास्थल के पास एक बाइक मिली है. इस घटना से ग्राम गोढ़ी में दहशत का माहौल है. दोनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.