भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने सुशील आनंद शुक्ला पर लगाया पत्रकार को धमकी देने के आरोप
छग
Raipur. रायपुर। राजनीतिक विवादों के बीच रायपुर में एक नया मुद्दा गरमा गया है। भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रीवास ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर ट्वीट कर दावा किया कि पत्रकार विप्लव दत्ता द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद सुशील आनंद शुक्ला ने उन्हें धमकाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। गौरी शंकर श्रीवास ने ट्वीट में लिखा, "रस्सी जल गई लेकिन शराबी कांग्रेसी नेता सुशील आनंद शुक्ला की अकड़ नहीं गई!"
उन्होंने दावा किया कि सुशील आनंद शुक्ला ने खुद को "चरित्रवान और प्रतिष्ठित" बताते हुए नोटिस भेजा है, जो हास्यास्पद है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वे इस लड़ाई में पत्रकार विप्लव दत्ता के साथ खड़े हैं और कांग्रेस प्रवक्ता के नोटिस का माकूल जवाब देंगे। इस घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पत्रकारों की स्वतंत्रता, राजनीतिक दबाव, और अभिव्यक्ति की आज़ादी जैसे मुद्दे चर्चा में आ गए हैं।