भारत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
Shantanu Roy
19 July 2025 7:38 PM IST

x
देखें तस्वीर
New Delhi. नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और भावी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। सीएम योगी की यह मुलाकात प्रधानमंत्री कार्यालय, साउथ ब्लॉक में हुई।
Chief Minister of Uttar Pradesh, Shri @myogiadityanath, met Prime Minister @narendramodi.@CMOfficeUP pic.twitter.com/ugcrolGB43
— PMO India (@PMOIndia) July 19, 2025
माना जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया गया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से आगामी विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।बैठक को सौजन्य भेंट बताया गया है, लेकिन यह मुलाकात राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Next Story





