वकील के साथ मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

छग

Update: 2023-10-02 02:52 GMT

बिलासपुर। कार से अपने घर जा रहे एक वकील को मिशन अस्पताल के पास रास्ते में रोककर दो लोगों ने मारपीट की। इससे वकील के मुंह, गाल और दाहिने हाथ में चोट आई है। सरकंडा निवासी वकील अनुराग पांडेय (35 वर्ष) रविवार शाम को सरकंडा से अपने पुराने घर कतियापारा जा रहे थे। ईस्ट पार्क में अनुराग के दो दोस्त शराब पी रहे थे। अनुराग भी उनके साथ बैठ गया। इसके बाद वहां से निकला तो शाम करीब 7 बजे मिशन अस्पताल के पास दो अनजान लोगों ने उसे रोका। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर 

Tags:    

Similar News