जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने रायगढ़ पहुंचे CM साय, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
बिरसा मुंडा जयंती
रायगढ़ : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री के जिंदल एयरपोर्ट पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रीकांत सोमावार, सुभाष पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष आयोजन में शामिल होंगे। जनजातीय गौरव और भगवान बिरसा मुंडा की गौरवशाली विरासत को समर्पित इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री की सहभागिता रहेगी।