
Durg. दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सांसद विजय बघेल ने अपनी सक्रिय राजनीति और जनसेवा के जरिए क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है। उनके जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाइयां दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि और निरंतर सेवा भाव की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। दुर्ग क्षेत्र में उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से भी विजय बघेल को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।