छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं फामेश्वरी यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

छग

Update: 2025-03-29 18:07 GMT
Gariaband. गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव प्रदेश की पहली महिला अग्निवीर बनी हैं। फिंगेश्वर ब्लॉक के छोटे से गांव परसदा जोशी की निवासी फामेश्वरी ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है।


लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें इस गौरवशाली उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि मोदी सरकार की 'अग्निवीर' योजना बेटियों को देश सेवा के लिए प्रेरित कर रही है। यह योजना युवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और भारतीय सेना में योगदान देने का अवसर प्रदान कर रही है। फामेश्वरी की इस सफलता से पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व हुआ है और वह प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
Tags:    

Similar News