छत्तीसगढ़
मंदिर मसौद में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लिया फाग महोत्सव का आनंद
Shantanu Roy
29 March 2025 11:20 PM IST

x
छग
Temple Masoud. मंदिर मसौद। छत्तीसगढ़ स्तरीय लोक कला फाग महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन मंदिर मसौद में किया गया, जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शामिल होकर पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत का आनंद लिया। फाग महोत्सव वसंत ऋतु में प्रेम, भक्ति और उल्लास का प्रतीक पर्व है, जो विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण और राधा की लीलाओं से जुड़ा हुआ है।
आज मंदिर मसौद में ग्रामीण, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा के प्रतीक छत्तीसगढ़ स्तरीय लोक कला फाग महोत्सव 2025 में सम्मिलित होकर पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत का आनंद लिया।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) March 29, 2025
फाग महोत्सव वसंत ऋतु में प्रेम, भक्ति और उल्लास का एक प्रमुख पर्व है, जो विशेष रूप से राधा-कृष्ण की लीलाओं… pic.twitter.com/agA5m6Qg0I
यह महोत्सव छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस कार्यक्रम में विधायक गुरु पूर्व विधायक संजय ढीढी, रामजी वर्मा, कृष्णा वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना की और छत्तीसगढ़ की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य और गीतों ने समां बांध दिया और दर्शकों ने लोक कला की इस समृद्ध परंपरा का भरपूर आनंद उठाया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





