मंदिर मसौद में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लिया फाग महोत्सव का आनंद

छग

Update: 2025-03-29 17:50 GMT
Temple Masoud. मंदिर मसौद। छत्तीसगढ़ स्तरीय लोक कला फाग महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन मंदिर मसौद में किया गया, जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शामिल होकर पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत का आनंद लिया। फाग महोत्सव वसंत ऋतु में प्रेम, भक्ति और उल्लास का प्रतीक पर्व है, जो विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण और राधा की लीलाओं से जुड़ा हुआ है।


यह महोत्सव छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस कार्यक्रम में विधायक गुरु पूर्व विधायक संजय ढीढी, रामजी वर्मा, कृष्णा वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना की और छत्तीसगढ़ की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य और गीतों ने समां बांध दिया और दर्शकों ने लोक कला की इस समृद्ध परंपरा का भरपूर आनंद उठाया।
Tags:    

Similar News