Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सुकमा जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए जवान को देखने के लिए निजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जवान का हालचाल जाना और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुकमा जिले में हाल ही में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से जवान की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि सरकार जवानों की सुरक्षा और उनके बेहतर इलाज के लिए प्रतिबद्ध है।