छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की दी शुभकामनाएं
Shantanu Roy
29 March 2025 8:01 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चैत्र माह के प्रथम दिन से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ होता है, जो नव ऊर्जा, नव संकल्प और नव चेतना का प्रतीक है। इसी दिन से शक्ति उपासना के पर्व – नवरात्रि का आरंभ भी होता है, जो पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुड़ी पड़वा, महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
यह पर्व आशा, उत्साह और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव है, जिसे विशेष रूप से महाराष्ट्रीयन नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की देवी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि मां शीतला, मां दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकाली, बिलईमाता, चंद्रहासिनी देवी जैसे देवी स्वरूपों में हमारी आस्था रची-बसी है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, साधना और शक्ति के रंग में रंग जाती है। देवी आराधना से सामाजिक समरसता, ऊर्जा और आंतरिक चेतना का संचार होता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और सभी परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





